Friday, October 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डइंदौर की तर्ज पर दून में बनेंगे स्मार्ट कूड़ा ट्रांसफर

इंदौर की तर्ज पर दून में बनेंगे स्मार्ट कूड़ा ट्रांसफर

कारगी और आसपास के क्षेत्रों में खुले में पड़ने वाले कूड़े से गंदगी और बदबू झेल रहे हजारों लोगों बड़ी राहत मिलने वाली है। इसके लिए नगर निगम इंदौर की तर्ज पर स्मार्ट माइक्रो कूड़ा ट्रांसफर सेंटर बनाने की तैयारी में है। इसके तहत नगर निगम के वाहन घरों का कूड़ा ट्रांसफर सेंटर ले जाएंगे। यहां कूड़े को कंटेनर में डालकर शीशमबाड़ा प्लांट भेजा जाएगा।देहरादून नगर निगम क्षेत्र से रोजाना साढ़े चार से पांच सौ मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। इसे पहले सड़क किनारे बड़े कूड़ेदान में डाला जाता है। इसके बाद निगम के वाहन कूड़ा एकत्रित कर कारगी स्थित ट्रांसफर सेंटर पहुंचाते हैं। यहां से कूड़ा शीशमबाड़ा के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एवं रिसाइक्लिंग प्लांट में भेजा जाता है। ऐसे में विभिन्न क्षेत्रों में वायु प्रदूषण फैलता है। कारगी में गंदगी और बदबू से लोगों को परेशानियां होती हैं। अब इस समस्या से निपटने के लिए नगर निगम इंदौर की तर्ज पर स्मार्ट कूड़ा ट्रांसफर सेंटर बनाएगा।
इसके बाद घरों से निकलने वाला सूखा और गीला कचरा अलग-अलग इकट्ठा किया जाएगा। वाहनों से कूड़ा स्मार्ट ट्रांसफर स्टेशन पहुंचेगा। स्टेशन पर मशीनों के जरिये कूड़े को दबाकर कॉम्पैक्ट किया जाएगा। इसके बाद बंद कंटेनरों में भरकर प्रोसेसिंग ग्राउंड पहुंचाया जाएगा। ट्रांसफर स्टेशन ऐसा होगा कि सामने खड़े होने पर भी आपको कूड़ा दिखाई नहीं देगा। कूड़ा सड़क पर न दिखे, इसके लिए स्मार्ट माइक्रो कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन बनाए जाएंगे। कूड़े को ट्रांसफर सेंटर से बंद कंटेनरों में शीशमबाड़ा प्लांट पहुंचाया जाएगा। इससे लोगों को बदबू से निजात मिलेगी और सड़कों पर कूड़ा नहीं दिखेगा। – मनुज गोयल, नगर आयुक्त

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments