Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकिसानों तक कितनी सरकारी योजनाएं पहुंची, सर्वे होगा

किसानों तक कितनी सरकारी योजनाएं पहुंची, सर्वे होगा

किसानों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाएं चल रही हैं। ये योजनाएं कितने किसानों तक पहुंचीं और इससे उनके कृषि कार्य में कितना लाभ हुआ, इसका अध्ययन होगा। इसके लिए अर्थ एवं संख्या विभाग प्रदेश में कृषि सर्वेक्षण कराने जा रहा है। 13 जिलों के 46 विकासखंडों में इस सर्वे कार्य को किया जाएगा। इसमें 460 गांवों के किसानों से योजनाओं के विषय में जानकारी ली जाएगी।
अर्थ एवं संख्या विभाग के मुताबिक हर विकास खंड के 10-10 गांवों में किसानों से डेटा संग्रह किया जाएगा। 5 हजार से ज्यादा लोगों से सरकार की कृषि लोन योजनाओं का लाभ लेने के साथ ही लोन चुकाने में किसानों की स्थिति का अध्ययन किया जाएगा। साथ ही जनधन खातों से जुड़े किसान, फसल बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सुरक्षा बीमा योजना सहित अन्य योजनाएं कितने किसानों तक पहुंची इसे देखा जाएगा। किसान योजनाओं से किस प्रकार लाभ ले रहे हैं या लाभ नहीं मिल रहा तो इसके पीछे के कारणों को जाना जाएगा। जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव का दौर होने की वजह से सर्वेक्षण कार्य में देरी हुई। लेकिन अब चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं और विभागीय अधिकारी जल्द इस सर्वे कार्य को शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।
कोट ::
कृषि सर्वेक्षण को लेकर निदेशालय की ओर से प्रशिक्षण कार्य पूरा कराया जा चुका है। प्रदेश के 46 विकास खंडों में ये सर्वेक्षण कार्य सम्पन्न कराया जाना है। जल्द ही सर्वे कार्य शुरू कराया जाएगा। – राजेंद्र तिवारी, अपर निदेशक कुमाऊं, अर्थ एवं संख्या विभाग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments