Saturday, October 17, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमौसम अपडेट:तेजी से अभी और बढ़ेगा तापमान,11-12 अप्रैल को गर्मी का रेड...

मौसम अपडेट:तेजी से अभी और बढ़ेगा तापमान,11-12 अप्रैल को गर्मी का रेड अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आने वाले दो-तीन दिनों में राज्य में तापमान में वृद्धि का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक पिछले 20 से 25 दिनों में तापमान सामान्य से 4 से 7 डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है, जिसमें आने वाले दिनों में 2 से 3 डिग्री का इजाफा हो सकता है। मैदानों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। विभाग की ओर से नौ और 10 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि ग्यारह और बारह अप्रैल के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पहाड़ों में 2000 मीटर से ऊपर वह आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री तक जाने का अनुमान है। पहाड़ों में तापमान वृद्धि व बनाग्नि की घटनाओं में वृद्धि में सहायक हो सकता है। उन्होंने जंगलों के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों से सतर्कता बरतने का अनुरोध किया है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्र के लिए प्रचंड गर्मी की चेतावनी जारी की है। विभाग की ओर से नौ और 10 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि ग्यारह और बारह अप्रैल के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान दो से तीन डिग्री तक तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है। राज्य मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि, प्रदेश में तकरीबन सभी शहरों में तापमान सामान्य से छह से सात डिग्री अधिक चल रहा है। उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल व चम्पावत जिलों में आने वाले तीन चार दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसलिए यह चेतावनी जारी की गई है। सिंह ने बताया कि, गर्मी के इस सीजन में यह पहला रेड अलर्ट है। मौसम विभाग ने इस दौरान राज्य के पहाड़ी जिलों में जंगलों में आग लगने की आशंका जताई है। कहा कि तापमान में लगातार वृद्धि होगी।
तेरह, चौदह को राहत के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, चार दिन की गर्मी के बाद 13 और 14 को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। जिससे बढ़ते तापमान में कुछ राहत मिल सकती है।
हिमस्खलन की भी आशंका
मौसम विभाग के मुताबिक, ज्यादा तापमान वाले जिलों में वनाग्नि की घटनाएं बढ़ने, फसल और सब्जियों पर असर पड़ने की संभावना है। इस दौरान उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में 3500 मीटर से अधिक ऊंचे इलाकों में हिमस्खलन की भी संभावना है। संबंधित जिलों के प्रशासन को एडवायजरी जारी करते हुए विभाग ने कहा है कि, इस दौरान वनाग्नि की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों में चौकसी बरती जाए और अन्य जिलों से सूचनाओं का आदान प्रदान किया जाए। किसानों को इस दौरान फसल की नियमित सिंचाई की सलाह दी गई है। वहीं शनिवार को प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। दून में भी आसमान पूरी तरह साफ रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments