Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड100 दिन में दूर की जाएगी शिक्षा विभाग की हर समस्या- शिक्षा...

100 दिन में दूर की जाएगी शिक्षा विभाग की हर समस्या- शिक्षा मंत्री

हल्द्वानी। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि 100 दिन में प्रदेश के स्कूलों की हर समस्या दूर कर दी जाएगी। इसके लिए सौ दिन का एजेंडा तैयार किया गया है जिसमें स्कूलों में व्याप्त तमाम प्रकार की समस्याओं को दूर किया जाएगा। प्राथमिक से माध्यमिक स्तर के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी बनी हुई है। विभाग स्कूलों में शिक्षकों की सौ प्रतिशत नियुक्ति की तैयारी में है। शीघ्र ही चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
डॉ. रावत मंगलवार को काठगोदाम सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, शौचालय, फर्नीचर की कमी को सौ दिन में पूरा कर लिया जाएगा। इसकी शुरुआत हो चुकी है। तीस दिन हो चुके हैं। स्कूलों की स्थिति को लेकर जिलाधिकारियों से निरीक्षण करने को कहा गया है। सरकार की योजनाओं का प्रत्येक विद्यार्थी को लाभ मिल रहा है या नहीं डीएम इसकी जांच करेंगे। लापरवाही बरतने वाले स्कूलों को बख्शा नहीं जाएगा।
एक हजार स्कूलों में बनाई जाएगी लैब
प्रदेश के सरकारी स्कूलों से शीघ्र ही लैब की कमी दूर होगी। सौ दिन के भीतर प्रदेश के विद्यालयों में लैब का निर्माण किया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के एक हजार विद्यालयों में लैब का निर्माण किया जाएगा। भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान की लैब को इसमें शामिल किया गया है। प्रदेश के सभी इंटर कॉलेजों में कंप्यूटर और स्मार्ट कक्षा की सुविधा दी जाएगी।
पुस्तकालय और खेल सामग्री के लिए हर स्कूल को मिलेगा पैसा
प्राथमिक स्कूल को पांच, जूनियर को दस, हाईस्कूल को 15, इंटमीडिएट को दिए जाएंगे 20 हजार रुपये
हल्द्वानी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूलों को पुस्तकालय और खेल सामग्री के लिए बजट दिया जाएगा। प्राथमिक विद्यालयों को पांच हजार, जूनियर को 10 हजार, हाईस्कूल को 15 हजार और इंटरमीडिएट कॉलेज को 20 हजार रुपये दिए जाएंगे।
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एक लाख 32 हजार नए विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश
हल्द्वानी। शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि पिछले कुछ समय से सरकारी स्कूलों में प्रवेश लेने वाले बच्चों की संख्या घट रही थी। अब स्कूलों को सुविधा संपन्न बनाया जा रहा है। यही वजह है कि इस बार इसमें एक नया परिवर्तन नजर आया है। सरकारी स्कूलों के प्रति अभिभावकों का मोह बढ़ रहा है। सरकारी स्कूलों में इस बार एक लाख 32 हजार नए विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments