Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकनक चौक पर चकाचक सड़क फिर खोद डाली

कनक चौक पर चकाचक सड़क फिर खोद डाली

कनक चौक पर करीब ढाई महीने पहले बनी सड़क को फिर से खोद दिया है। सड़क स्मार्ट सिटी के तहत बिजली लाइन अंडर ग्राउंड करने के लिए खोदी गई है। ढाई महीने पहले बनी सड़क खोदने को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि विभागों के बीच आपसी समन्वय नहीं होने के कारण सरकारी बजट का दुरुपयोग हो रहा है। पिछले साल चार दिसंबर को परेड ग्राउंड में पीएम मोदी की रैली हुई थी। मोदी की रैली के परेड ग्राउंड की चारों तरफ की सड़क को ब्लैक टॉप कर चकाचक बनाया गया। तब से इस सड़क पर ट्रैफिक व्यवस्था भी सुधर गई थी। लेकिन स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इस सड़क को फिर से खोदा जा रहा है। दो दिन पहले कनक चौक के पास बिजली की लाइन अंडर ग्राउंड करने के लिए सड़क खोदी गई। इधर, पीडब्ल्यूडी के ईई डीसी नौटियाल का कहना है कि सड़क को खोदने के लिए अनुमति लेना जरूरी है। लेकिन इस सड़क को खोदने के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई। यह काम स्मार्ट सिटी के तहत चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments