Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डटोल मांगने पर कार सवार युवकों का चढ़ा पारा, तलवार चलाकर दो...

टोल मांगने पर कार सवार युवकों का चढ़ा पारा, तलवार चलाकर दो कर्मियों को किया घायल

रुद्रपुर-किच्छा रोड पर चुकटी देवरिया स्थित टोल प्लाजा पर टोल मांगने से नाराज युवकों ने तलवार के वार से दो टोल कर्मियों को घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल टोल कर्मी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि मुकदमे में पुलिस ने आरोपियों के नाम नहीं खोले हैं। सोमवार सुबह लगभग सात बजकर चालीस मिनट पर किच्छा की तरफ जाने के लिए लेन नंबर 11 में एक होंडा सिटी कार आयी। कार में चार युवक सवार थे।
टोल पर बैठे व्यक्ति जय किशोर गौतम ने कार सवारों से टोल मांगा। आरोप है कि कार सवार युवकों ने टोल देने से मना कर दिया एवं उससे गाली गलौज करने लगे। इसके बाद कार सवार युवक बैरिकेडिंग हटा कर टोल से जबरन निकलने का प्रयास करने लगे। शोर सुनकर टोल कर्मी अजय कुमार पुत्र अनिरुद्ध प्रसाद एवं अरुण कुमार पुत्र अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और युवकों को गाली-गलौज करने से मना किया। आरोप है कि कार सवार युवकों ने तलवार निकाल ली और अजय एवं अरुण के ऊपर हमला कर दिया। इस घटना में अजय एवं अरुण के हाथों में चोट आई।
कार सवार युवकों को तलवार लहराता देख अन्य टोल कर्मी भी मौके पर पहुंच गये और दोबारा बैरिकेडिंग लगाकर कार को रोक लिया। सूचना मिलने के बाद लालपुर चौकी से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया। घायल टोल कर्मी अजय कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments