Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनैनीताल पहुंचे सांसद रवि किशन, कहा- देवभूमि में धामी को लाने की...

नैनीताल पहुंचे सांसद रवि किशन, कहा- देवभूमि में धामी को लाने की ललक

चुनाव के आखिरी दिन आज सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए एक के बाद एक स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार रही है। इसी कड़ी में शनिवार को भाजपा ने अपने स्टार प्रचारक सांसद रवि किशन को भेजा है।
नैनीताल में रवि किशन ने पहले होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देवभूमि में धामी को लाने की ललक है। वह युवाओं की पसंद है। इसलिए उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार आएगी। उत्तर प्रदेश में चुनाव नतीजों पर सांसद रवि किशन ने कहा कि तीन सौ से अधिक सीटें भाजपा की यूपी में आएंगी। बताया कि यूपी में पहले चरण में हुए चुनाव में भाजपा का असर दिखा है। 50 प्रतिशत से अधिक मतदान होता है। तो भाजपा के पक्ष में असर होता है। रवि किशन ने कहा कि यूपी जैसे असर ही उत्तराखंड में भी दिखेगा। प्रधानमंत्री माेदी का विजन आगे बढ़ रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए उत्तराखंड बहुत खास है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments