Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआपदाग्रस्त अंतिम गांव बटोली दौरे पर प्रथम पंक्ति में पहुचें डीएम

आपदाग्रस्त अंतिम गांव बटोली दौरे पर प्रथम पंक्ति में पहुचें डीएम

देहरादून: जिले के मिसराल पट्टी के बटोली गावं जिसका सम्पर्क टूट गया था जिलाधिकारी सविन बसंल प्रथम पंक्ति में गावं पहुच स्थानियों निवासियों को हॉल जाना तथा प्रशासन ने मौके पर ही ग्रामवासियों हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। वहीं मौके पर ही ग्रामवासियों के मांग प्रस्तावों को मजूर किया।

जिलाधिकारी ने भीषण पंगडंडी नापने हुए बटोली के अतिंम महिला, बजुर्ग बच्चों स्थानिकों की समस्या रूबरू हुए तथा निराकरण किया। वहीं जिला प्रशासन द्वारा अतिवृष्टि के कारण खाईयुक्त बने टीले में परिवर्तित शेरू खाला के रास्ते जिस पर रास्ता बनाने में महीनों का समय लगता जिला प्रशासन ने रातोरात रास्ता तैयार करते हुए गावंवासियों तक पहुुंचा।

जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा, मुसीबत तथा कोई अनहोनी को न्यून करना प्रशसन का दायित्व है तथा प्रशासन इसके लिए प्रतिबद्ध है। जिलाधिकारी ने सभी परिवारों के किराये हेतु 3.84 लाख का एडवांस चैक मौके पर ही हस्तगत किया, जिसमें 4-4 हज़ार प्रति परिवार प्रतिमाह सभी परिवारों को सुरक्षित स्थान पर रहने के लिए दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने वर्षाकाल पूरे 3 महीनें तक रास्ता दुरस्ती हेतु क्षेत्र 24×7 मैनपावर मशीनरी तैनात रखने के निर्देश दिए। वहीं तहसीलदार विकासनगर को निर्देशित किया स्थानिकों की समस्या का निवारण करने हेतु क्षेत्र में ही कैम्प लगाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया क्षेत्र में ग्रामवासियों का सहयोग लेकर अस्थायी हेलीपेड के लिए स्थान चिहिन्त करें जिससे गांव 15 दिन में अस्थायी हेलीपेड बनाया जा सके। वहीं एसडीएम विकासनगर को निर्देशित किया कि गर्भवती माताओं एवं शिशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु एएनएम नियमित दौरा करेंगी।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से बच्चों को घर से स्कूल के लिए आवागमन न कराएं, स्कूल के नजदीक मकान किराये पर लेकर पठन – पाठन कराने का अनुरोध, 3 माह के लिए धनराशि चेक मौके पर ही हस्तगत कर दिया है। ग्रामीणों की मांग पर कोटी- बटोली रोड लोनिवि को सौंपने की कार्यवाही के साथ ही बटोली से थान गांव सड़क विकल्प पर लोनिवि को सर्वे के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने झुला पुल एवं स्थायी इंतजाम हेतु सचिव लोनिवि को पत्र प्रेषित किया गया है। वहीं 3.98 लाख लोनिवि को तात्कालिक सुधार हेतु मौके पर ही दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने मेडिकल आकस्मिकता के दृष्टिगत तात्कालिक अस्थाई व्यावस्था बनाने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामवासियों की मांग पर 20 सोलर लाइट, डीएम ने अपने कौटे से मौके पर स्वीकृति देते हुए त्वरित कार्य कराने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments