Wednesday, November 18, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर घाटी के पास बस खाई में गिरी,...

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर घाटी के पास बस खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत

देहरादून/टिहरी। उत्तराखंड में मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। टिहरी गढ़वाल जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर घाटी के समीप यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पुल से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में नौ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में छह की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार सुबह करीब 4रू30 से 5रू15 बजे के बीच गूलर बाजार के समीप हुआ। बस हरिद्वार से चमोली जिले के कर्णप्रयाग की ओर जा रही थी। बस में लगभग 34 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि गूलर के समीप पुल पार करते समय बस चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सीधे नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ), स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दुर्गम स्थान और बस के गहरी खाई में गिरने के कारण बचाव अभियान में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। एसडीआरएफ और पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से ऋषिकेश और आसपास के अस्पतालों में पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया।

प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, सात यात्रियों की मौत घटनास्थल पर हुई, जबकि दो घायलों ने एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में बस चालक राजेंद्र सिंह (48) और परिचालक अनुज भंडारी भी शामिल बताए गए हैं। अन्य मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के निवासियों के रूप में हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर बस दुर्घटना में घायल लोगों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में उपचाराधीन घायलों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति एवं उपचार की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी घायलों को समुचित एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहने पाए। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मृतकों में विक्की (37), चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश, राज रॉय (56), जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल, राजेंद्र सिंह (48), बस चालक, रुद्रप्रयाग, अनुज भंडारी (27), परिचालक, टिहरी,

पुन्नू (55), मैखंडी, कीर्तिनगर, सुशील प्रताप सिलोडी (55), गोपेश्वर, चमोली, दीपक गुप्ता (55), मध्य प्रदेश, विकास गुप्ता, मध्य प्रदेश,

रोहित कश्यप (35), चंदौसी, संभल शामिल हैं।

Post navigation

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments