Monday, October 26, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedएसएसपी दून ने पुलिस परिवार के बच्चो संग मनाई होली

एसएसपी दून ने पुलिस परिवार के बच्चो संग मनाई होली

देहरादून: पुलिस लाइन देहरादून में होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सपरिवार विधिवत पूजा अर्चना करते हुए जनपद के अन्य अधिकारियों के साथ होलिका दहन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस परिवार के बच्चो व परिजनों को रंग लगा कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी।

होलिका दहन कार्यक्रम के दौरान पहाड़ी गानों पर पुलिस परिवार की महिलाओं के साथ जनपद में नियुक्त महिला अधिकारियों द्वारा डांस करते हुए पूरे उल्लास के साथ एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई।

होलिका दहन कार्यक्रम के जनपद देहरादून के समस्त राजपत्रित अधिकारी, अन्य अधिकारी /कर्मचारी व पुलिस कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments