Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकांग्रेस ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित की न्याय यात्रा

कांग्रेस ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित की न्याय यात्रा

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेशभर में चलाई जा रही उत्तराखंड न्याय यात्रा के दूसरे दिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक विक्रम सिंह नेगी एवं लखपत बुटोला के नेतृत्व में थराली विधानसभा क्षेत्र के नन्द प्रयाग, कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के कर्णप्रयाग एवं गौचर तथा रूद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में न्याय यात्रा का आयोजन किया गया। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पश्चिम बंगाल प्रभारी प्रकाश जोशी, सीडब्लूसी सदस्य करन माहरा, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी एवं विधायक तिलक राज बेहड के नेतृत्व में हल्द्वानी, लाल कुआं, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा एवं रूद्रपुर विधानसभा क्षेत्रों में न्याय यात्रा का आयोजन किया गया।

चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला के नेतृत्व में सहसपुर एवं विकासनगर विधानसभा क्षेत्रों में न्याय यात्रा का आयोजन किया गया। कांग्रेस पार्टी की न्याय यात्राओं में उमड़ा जनसैलाब ने साबित कर दिया है कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों, महिला विरोधी नीतियों, युवा विरोधी नीतियों, ध्वस्त पडी कानून व्यवस्था, लचर स्वास्थ्य सेवाओं से आम जनता आजिज आ चुकी है तथा इस निकम्मी सरकार से छुटकारा चाहती है। कंाग्रेस नेताओं ने पार्टी के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से 27 अक्टूबर के गैरसैण में होने वाले विधानसभा घेराव कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भागीदारी करने का आह्रवान किया।

Post navigation

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments