Saturday, May 16, 2026
Homeउत्तराखण्डडॉ. नीरज अग्रवाल और उनकी टीम के शोध से तैयार हुई पुस्तक;...

डॉ. नीरज अग्रवाल और उनकी टीम के शोध से तैयार हुई पुस्तक; खान-पान के साथ संस्कृति और सेहत का अनूठा संगम

देहरादून, 9 फरवरी 2026: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने आज लोक भवन में “फ्लेवर ऑफ देवभूमि” पुस्तक का विमोचन किया। इंडियन फेडरेशन ऑफ कुलिनरी एसोसिएशन द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक के निर्माण में शेफ डॉ. नीरज अग्रवाल, शेफ योगेन्द्र सिंह नेगी, शेफ दीपा चावला और गोपाल सिंह का विशेष योगदान रहा है।

पुस्तक में उत्तराखंड के पारंपरिक खान-पान, संस्कृति एवं जीवनशैली को सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इसमें प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों के साथ उनके स्वास्थ्य लाभों का भी विस्तृत उल्लेख है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यह पुस्तक उत्तराखंड की प्राचीन रसोई परंपराओं को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने का सराहनीय प्रयास है। उन्होंने मंडुआ, झंगोरा एवं जखिया जैसे पारंपरिक अनाज और मसालों को स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पाद और व्यंजन स्वादिष्ट होने के साथ औषधीय गुणों से भी समृद्ध हैं तथा इनकी मांग तेजी से बढ़ रही है।राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान समय में लोग जैविक उत्पादों की ओर आकर्षित हो रहे हैं और उत्तराखंड इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने पहाड़ी महिलाओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि मातृशक्ति ने इन परंपराओं को पीढ़ी-दर-पीढ़ी संजोकर रखा है। अंत में, उन्होंने पुस्तक के लेखकों एवं टीम को बधाई दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments