Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedदून के नव नियुक्त सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने संभाला पदभार

दून के नव नियुक्त सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने संभाला पदभार

देहरादूनः राजधानी देहरादून के नव नियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। वहीं, पदभार ग्रहण करने के बाद सीएमओ शर्मा ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाई है।

नव नियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मनोज शर्मा ने कहा कि हमारी प्रथम प्राथमिकता बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इसी के साथ ही कहा कि मरीजो के साथ-साथ स्टाफ के बेहतर सामंजस्य को लेकर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सीएमओ ने कहा कि हम अपने स्टाफ से अभी यह अपील करेंगे कि भले ही अस्पतालों में किसी चीज की कमी क्यों न हो लेकिन स्टाफ को अपना व्यवहार मरीजों के प्रति बेहतर रखना चाहिए।

वहीं, आगे डॉ मनोज शर्मा ने कहा कि चिकित्सालय में बेहतर व अनुभवी अधिकारी कार्यरत है। जिनके अनुभव का हमें लाभ मिलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments