Tuesday, March 31, 2026
Homeअपराधदेर रात तक खुले बार-रेस्टोरेंट पर कार्यवाही, दो संचालकों पर मामला दर्ज

देर रात तक खुले बार-रेस्टोरेंट पर कार्यवाही, दो संचालकों पर मामला दर्ज

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 11 गिरफ्तार,वाहन सीज
देहरादून। शहर में देर रात तक खुले रहने वाले बार और रेस्टोरेंट के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर 30 मार्च की रात नगर, ऋषिकेश, विकासनगर और यातायात पुलिस की संयुक्त टीमों ने राजपुर क्षेत्र समेत विभिन्न स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया।
अभियान के दौरान पुलिस ने सभी बार, पब और रेस्टोरेंट संचालकों को निर्धारित समयावधि का पालन करने की सख्त हिदायत दी। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
इसके बावजूद तय समय के बाद भी बार खुला रखने और ग्राहकों को शराब परोसने के मामले में राजपुर क्षेत्र के दो प्रतिष्ठानों पिरामिड बार और नुक्कड़ बार एंड रेस्टोरेंट के संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए 11 चालकों को गिरफ्तार किया और उनके वाहनों को सीज किया। इसके अलावा देर रात बार में शराब पीते पाए गए 3 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।
एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि रात्रि में हुड़दंग मचाने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वाले बार-रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखी जाए। पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments