Friday, March 6, 2026
Homeअपराधनाबालिग से जबरन देह व्यापार करवाने की आरोपी दो महिलाओं सहित 4...

नाबालिग से जबरन देह व्यापार करवाने की आरोपी दो महिलाओं सहित 4 गिरफ्तार

उधमसिंहनगर। नाबालिग से धंधा (अनैतिक देह व्यापार) कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 2 महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीती 3 मार्च को शिकायतकर्ता ने कोतवाली आईटीआई पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 17 मई 2025 को उसकी नाबालिग पुत्री अचानक गायब हो गई थी, आज किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें सूचना दी कि उनकी नाबालिग लड़की हरियावाला में जाहिद के मकान में हिंदू महिला के साथ रह रही है और उन लोगों ने उसे बंधक बना रखा है और वह उसे जबरदस्ती देह व्यापार करवा कर उसका गैंगरेप भी करते हैं। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नाबालिग को जाहिद, शिवम, शोभा ओर सोमा के कब्जे से बरामद कर वादी की तहरीर पर धारा 65(1)ध्140(3)ध्143(1)ध्127(2) ठछै व 5ध्6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। जहंा से उन्हे जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments