Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त तीन नेता कांग्रेस से निष्कासित

पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त तीन नेता कांग्रेस से निष्कासित

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से लम्बे समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त तीन पार्टी नेताओं को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है।

पोखडा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कीरत सिंह रावत की ओर से पार्टी समर्थित उम्मीदवार होने के बावजूद विपक्षी उम्मीदवार के के समर्थन में अपना नामांकन वापस लेकर न केवल कांग्रेस पार्टी बल्कि स्थानीय जनता और कांग्रेसजनों की भावनाओं के साथ भी खिलवाड कर धोखा दिया गया है। इसी प्रकार पूर्व ब्लाक अध्यक्ष खिर्सू चतर सिंह रावत की ओर से पार्टी के समर्थित उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव में प्रतिभाग किया जा रहा है। जिसे कांग्रेस नेतृत्व ने गम्भीरता से लिया है।

एक अन्य प्रकरण में पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सुलेमान अली की ओर से लम्बे समय से पार्टी अनुशासन के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी को भी प्रदेश नेतृत्व ने गम्भीरता से लेते हुए देहरादून महानगर कांग्रेस कमेटी की संस्तुति पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्णय लिया है। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने तीनों नेताओं द्वारा किये जा रहे कृत्य को पार्टी अनुशासन के खिलाफ मानते हुए कीरत सिंह रावत, चतर सिंह रावत और सुलेमान अली को उनके दायित्वों से मुक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है और इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा तथा जो भी पार्टी अनुशासन की लाईन पार करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments