Wednesday, November 18, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपौड़ी गढ़वाल के मूल निवासी ब्रिगेडियर जोशी ने निभाया सामाजिक उत्तरदायित्व, सीएम...

पौड़ी गढ़वाल के मूल निवासी ब्रिगेडियर जोशी ने निभाया सामाजिक उत्तरदायित्व, सीएम ने जताया आभार

देहरादून, 13 फरवरी । सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हरीश चंद्र जोशी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये का चेक सौंपा। यह सहयोग राज्य में पूर्व में आई दैवीय आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ आपदा से प्रभावित गरीब और वंचित बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका सहायता के उद्देश्य से दिया गया है।वसंत विहार, देहरादून निवासी एवं मूल रूप से जहरिखाल, पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले ब्रिगेडियर जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर यह चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक अनुभवी सैन्य अधिकारी के रूप में ब्रिगेडियर जोशी की यह पहल राज्य और समाज के समग्र विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा अन्य लोगों को भी सेवा और सहयोग के लिए प्रेरित करती है। इस अवसर पर ब्रिगेडियर एच.के. जोशी की पुत्री शानू जोशी भी उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments