Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डभिक्षावृति, बाल मजदूरी पर जिला प्रशासन का प्रहार जारी, कूड़ा बिनते बच्चे...

भिक्षावृति, बाल मजदूरी पर जिला प्रशासन का प्रहार जारी, कूड़ा बिनते बच्चे को किया रेस्क्यू

-बच्चों के बचपन से खिलवाड़ पर प्रशासन सख्त

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने चार्ज ग्रहण करते ही भिक्षावृति एवं बाल मजदूरी पर रोक लगाने हेतु निरंतर सख्त निर्णय लिए है। जिसके तहत भिक्षावृत्ति वाहन, चौराहों पर होमगार्ड की तैनाती, सक्रिय सचल टीमे कार्य कर रही हैं, जो शहर भर में निंरतर पेट्रोलिंग कर रही है।

इसी का परिणाम है कि अभी तक लगभग 240 से अधिक बच्चों को भिक्षावृत्ति तथा बाल मजदूरी से रेस्क्यू किया गया है। यह कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी क्रम में भिक्षावृत्ति टीम द्वारा बिन्दाल चौक से 1 बालक कूड़ा को बिनते हुए पाया तथा उसको रेस्क्यू किया गया सारी प्रक्रियाओं के बाद बालक को शिशु सदन में रखा गया है।

जिला प्रशासन की शहर में घुमतू बच्चों पर नजर है जिनको रेस्क्यू कर निर्धारित प्रक्रिया अपनाते हुए आधुनिक इनटेंसिव केयर सेन्टर में मांइड रिफार्म हेतु रखा जाता है। जहां विशेषज्ञ द्वारा उनको संगीत, खेल, अन्य गतिविधि, कम्प्यूटर के ज्ञान की आधुनिक तकनीकि की जानकारी के साथ ही शिक्षा की मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। अभी हाल ही में आधुनिक इन्टेंसवि केयर सेंटर से 19 बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने हुए स्कूलों में दाखिला करवाया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments