Sunday, November 22, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डयूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का पार्थिव शरीर...

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

हरिद्वार। शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हरिद्वार के चंडीघाट पर संपन्न हुआ। करीब 12.30 बजे उनके पार्थिव शरीर को चार पुत्रों में सबसे छोटे महेंद्र सिंह बिष्ट ने मुखाग्नि दी। इससे पहले अंतिम यात्रा पैतृक गांव पंचूर से सुबह 8.50 बजे शुरू होकर हरिद्वार चंडी घाट श्मशान के लिए निकली। इस दौरान बड़ी संख्या में गांव के लोग, स्थानीय और प्रदेश के नेता शामिल रहे।

अंतिम यात्रा 11.40 बजे श्मशान घाट पर पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के नेताओं और साधु-संतों का भारी जमावड़ा देखने को मिला। इस दौरान पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने के लिए रखा गया है। इस समय नेताओं और साधु-संतों द्वारा सावित्री देवी को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद भी इस दौरान गांव से ही अंतिम यात्रा में शामिल रहे। सीएम योगी मां को कंधा देते हुए भावुक नजर आए। बता दें कि पौड़ी गढ़वाल जिला स्थित योगी जी के पैतृक गांव पंचूर से हरिद्वार पहुंचने में करीब दो से ढाई घंटे का समय लगता है।इसलिए करीब 11.40 बजे अंतिम यात्रा हरिद्वार के चंडी घाट श्मशान पर पहुंची। इधर हरिद्वार जिला प्रशासन ने अंतिम संस्कार स्थल पर भीड़ और वीआईपी के पहुंचने के चलते सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण सहित हरिद्वार के स्थानीय नेता और उत्तराखंड भाजपा के नेताओं के साथ ही उत्तर प्रदेश के नेताओं का भी हरिद्वार चंडी घाट श्मशान पर पहुंचना जारी है।

हरिद्वार चंडीघाट पर अखिल भारतीय परिषद (निरंजनी) एवं मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज, श्री अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (महानिर्वाणी) के अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज भी मौजूद हैं।उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के अलावा कई सांसद व विधायक व प्रदेश के पदाधिकारी चंडीघाट पहुंचे हैं।

Post navigation

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments