Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedराज्यपाल ने बियॉन्ड फीयर ए पर्सनल जर्नी टू सोमा पुस्तक का विमोचन...

राज्यपाल ने बियॉन्ड फीयर ए पर्सनल जर्नी टू सोमा पुस्तक का विमोचन किया

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को नई दिल्ली में बियॉन्ड फीयर ए पर्सनल जर्नी टू सोमा पुस्तक का विमोचन किया। मेजर जनरल जी. डी. बख्शी (से नि) द्वारा लिखित यह पुस्तक न केवल एक योद्धा की अद्वितीय सैन्य यात्रा को दर्शाती है, बल्कि आत्म-खोज और आध्यात्मिक उत्कर्ष के गहन रहस्यों को भी उजागर करती है।

राज्यपाल ने कहा कि लेखक द्वारा इस पुस्तक में बाहरी रणभूमि में संघर्ष करते हुए भी, आंतरिक शांति और दिव्यता की अनुभूति के बारे में बताया गया है। उन्होंने इस अद्भुत कृति के लेखक को उनके प्रेरणादायक विचारों और गहरे आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए हार्दिक बधाई दी। राज्यपाल ने विश्वास जताया कि यह पुस्तक निश्चित रूप से आत्म-खोज की यात्रा पर चलने वाले हर व्यक्ति के लिए एक मार्गदर्शक सिद्ध होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments