Monday, October 26, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधविस्फोटक पदार्थों के साथ 3 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

विस्फोटक पदार्थों के साथ 3 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

-125 किलो ग्राम डायनामाइट बरामद

देहरादून: वर्तमान में पंचायत चुनाव के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने व किसी भी प्रकार से प्रलोभन देकर मतदान अपने पक्ष में करने जैसी तमाम गतिविधियों पर रोक लगाते हुए अवैध गतिविधियों सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देशित किया गया है, जिस पर संपूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 10/07/2025 को त्यूणी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक ऑल्टो कार संख्या HP 09C 9788 को चैक किया गया तो वाहन में 05 पेटी डायनामाइट कुल वजन 125 कि0ग्राम बरामद हुआ। वाहन सवार व्यक्तियों से उक्त विस्फोटक पदार्थ को परिवहन करने के संबंध में आवश्यक दस्तावेज मांगे गए तो हुए दिखा नहीं पाए, जिस पर अवैध विस्फोटक पदार्थ की बरामदगी पर थाना त्यूनी पर मु0अ0सं0 19/2025 धारा 3/7 विस्फोटक अधिनियम 1884 बनाम रिंकू, रोहित, सुनील, पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

1- रिंकू पुत्र पानू राम ग्राम बलंग थाना ठियोग शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 37 वर्ष
2- रोहित पुत्र बिशन सिंह ग्राम रोणाहाट थाना सिलाई सिरमौर हिमाचल प्रदेश उम्र 19 वर्ष
3- सुनील पुत्र केवल राम ग्राम सैडोली थाना कोटखाई शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 38 वर्ष

बरामदगी विवरण
1- 05 पेटी विस्फोटक पदार्थ ( डायनामाइट) वजन लगभग 125 कि0 ग्रा0
2- 02 डब्बे टोपी (Detonator)
3- 01 रोल लाल रंग की तार
4- 01 बंडल आसमानी रंग की बत्ती

पुलिस टीम :-
01- SO विनय मित्तल थाना त्यूनी
02- कानि0 तेजेन्द्र रावत
03- कानि0 जितेंद्र कुमार
04-कानि0 प्रदीप चौहान
05- कानि0 चालक मनजीत रावत
06-कानि0 वरुण रावत
07- कानि0 जितेंद्र सिंह SOG देहात देहरादून।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments