Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डशतप्रतिशत फीस माफी करा डीएम ने रिहान की पढाई रखी पुनर्जीवित

शतप्रतिशत फीस माफी करा डीएम ने रिहान की पढाई रखी पुनर्जीवित

– महिला ने बेटे रिहान की फीस माफी की लगाई थी गुहार

देहरादून: बीते सप्ताह शहीद भगत सिंह कालोनी निवासी दुखियारी माँ गजाला जिनके पति की हाल ही में मृत्यु हुई है, डीएम सविन बंसल से मिल अपनी फरियाद लगाई बच्चें की स्कूल फीस न दे पाने से बेटे रिहान की पढाई बाधित होने की बात कहकर पढाई जारी रखने का अनुरोध किया।

जिलाधिकारी सविन बसंल ने संकटाग्रस्त रिहान की पढाई पुनर्जीवित रखने हेतु एसजीआरआर एजुकेशन मिशन ने अनुरोध किया जिस मिशन द्वारा स्कूल के प्रधानाध्यापक को रिहान की शत्प्रतिशत् फीस माफी का पत्र जारी कर दिया।

विगत 25 जुलाई को रिहान की मा गजाला ने डीएम से मिलकर अपना दुखड़ा सुनाया रिहान के पिता की हॉल ही मृत्यु हो गई है। परिवार का आर्थिकी का कोई साधन नही है परिवार के भरणपोषण की जिम्मेदारी रिहान पर आ गई है, रिहान को शाम को कैमिस्ट की दुकान पर कार्य कर परिवार और अपनी पढाई का खर्चा उठाता है, जिस पर जिलाधिकारी ने एसजीआरआर एजुकेशन मिशन को रिहान की फीस माफी का अनुरोध किया।

जिला प्रशासन के इस समय इस प्रकार के बहुत से प्रकरण आ रहे हैं, जिनमें बच्चों की फीस माफी या बुजुर्ग, दिव्यांग, महिला, विधवा महिला के रोजगार और आर्थिक सहायता से सम्बन्धित प्रकारण आते है जिस पर जिला प्रशासन त्वरित कार्यवाही कर रहा है। बच्चों की शिक्षा, महिलाओं को रोजगार, आर्थिक सहायता, बुजुर्गो। को न्याय के लिए त्वरित कार्यवाही की जा रही है जिससे जिला प्रशासन एवं सरकार के प्रति लोगों का विश्वास बढा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments