Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसपी देहरादून के निर्देशो पर दून पुलिस ने किया कांवड़ श्रद्धालुओं का...

सपी देहरादून के निर्देशो पर दून पुलिस ने किया कांवड़ श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत

–पुलिस अधीक्षक ने भ्रमण कर लिया कांवड़ यात्रा मार्ग में व्यवस्थाओं का जायजा

कांवड़ मेले में ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों से वार्ता कर किया उत्साहवर्धन

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षद देहरादून द्वारा कांवड़ श्रद्धालुओं की हर सम्भव सेवा भाव से सहायता करने व उनकी यात्रा की सुगम बनाने हेतु हर संभव प्रयास करने हेतु सभी अधिनस्थों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में आज दिनांक 20/07/2025 को पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा प्रेमनगर , धुलकोट क्षेत्र का भ्रमण कर कावंड मेले हेतु किये गये पुलिस प्रबन्धों का जायजा लिया गया। इस दौरान पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी में नियुक्त कर्मियो को त्रुटि रहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून द्वारा कावड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा उनसे वार्ता कर उनकी यात्रा के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
वार्ता के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून द्वारा भोजन, फल, पेय पदार्थ तथा मिष्ठान वितरित किये गये। तत्पश्चात सभी श्रद्धालुओं को उनकी सुरक्षित एंव सुगम यात्रा हेतु अपनी शुभकामनाएं दी। विभिन्न राज्यो से आये श्रद्धालुओं के भोजन हेतु लगातार भंडारे का आयोजन किया जा रहा है साथ ही श्रद्धालुओं के दिन रात विश्राम हेतु उचित व्यवस्था की गई है।

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून द्वारा ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों से वार्ता कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए सभी कर्मियों को अपने स्वास्थय का ध्यान रखने तथा पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी ड्यूटियों का निर्वहन करने के निर्देश दिये गये।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर, थानाध्यक्ष प्रेमनगर, व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments