Wednesday, November 4, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसमितियों को मिला समयबद्ध कार्य का निर्देश, सीडीएस के स्वागत के लिए...

समितियों को मिला समयबद्ध कार्य का निर्देश, सीडीएस के स्वागत के लिए सज रहा है गढ़वाल विश्वविद्यालय

देहरादून, 15 फ़रवरी । सीडीएस जनरल अनिल चौहान श्रीनगगर में स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होने 21 फ़रवरी को आ रहे हैं। इसके लिए रविवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनके कार्यक्रम की तैयारियाें की समीक्षा की।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह के निर्देशन में गठित विभिन्न समितियों के कार्यों की समीक्षा लिए बैठक में कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक प्रो. एमपीएस बिष्ट ने सभी समितियों के संयोजकों व सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की। इस दौरान स्वागत एवं प्रोटोकॉल व्यवस्था, अतिथि सत्कार, मंच सज्जा, ध्वनि प्रणाली, बैनर एवं बैठक व्यवस्था, स्मृति-चिह्न एवं फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी, लाइव स्ट्रीमिंग, परिवहन व लॉजिस्टिक्स, गार्ड ऑफ ऑनर की तैयारी, सुरक्षा एवं अनुशासन व्यवस्था, पुस्तकालय प्रबंधन, हेल्पडेस्क संचालन और स्वागत गीत की प्रस्तुति जैसे बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सभी समितियों को समयबद्ध एवं समन्वित रूप से कार्य संपादित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में प्रो. मोहन पंवार, प्रो. एचबीएस चौहान, प्रो. सीमा धवन, प्रो. ओपी गुसाईं, प्रो. वाईपी रैवानी, प्रो. बीपी नैथानी, डॉ. सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, डॉ. डीके राणा, डॉ. वीके पुरोहित, डॉ. कपिल पंवार तथा संबंधित समितियों के अन्य अधिकारी, सेना के अधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments