Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeविविधसीएम धामी ने किया उच्च हिमालयी चिकित्सा सेवा का फ्लैग ऑफ

सीएम धामी ने किया उच्च हिमालयी चिकित्सा सेवा का फ्लैग ऑफ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज की उच्च हिमालयी चिकित्सा सेवा का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान संजीवनी किट का भी शुभारम्भ किया।

मुख्यमंत्री ने सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज की टीम को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सिक्स सिग्मा द्वारा श्रद्धालुओं की दी जा रही यह स्वास्थ्य सुविधा चार धाम यात्रा के सफल संचालन के सहायक सिद्ध होगी।

सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज की उच्च हिमालयी चिकित्सा सेवा के तहत आदि कैलास यात्रा , केदारनाथ यात्रा, बद्रीनाथ यात्रा , मध्यमहेश्वर यात्रा , तुंगनाथ यात्रा , रुद्रनाथ यात्रा के दौरान कैंप लगाकर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। संजीवनी किट में ऑक्सीजन, आवश्यक दवाइयाँ और पोर्टेबल आई सी यू उपकरण शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments