Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी से पर्यावरणविद व कॉरपोरेट जगत के सदस्यों ने की भेंट

सीएम धामी से पर्यावरणविद व कॉरपोरेट जगत के सदस्यों ने की भेंट

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में हेस्को के संस्थापक पद्मभूषण डॉ अनिल प्रकाश जोशी, इंफोसिस ग्लोबल (सस्टेनेबिलिटी एंड डिज़ाइन व्यवसाय) के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. कोरे ग्लिकमैन एवं कॉरपोरेट जगत के अमित भाटिया ने मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

इंफोसिस ग्लोबल के पूर्व उपाध्यक्ष एवं ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के विजिटिंग प्रोफेसर डॉ. कोरे ग्लिकमैन ने उत्तराखंड राज्य में सर्वप्रथम ग्रॉस एनवायरमेंट प्रोडक्ट ( जी.ई.पी) की व्यवस्था को लागू करने एवं पर्यावरण पहलुओं पर भी गंभीरता से कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। डॉ. कोरे ने बताया कि जल्द ही पिट्सबर्ग, अमेरिका में वैश्विक स्तर के पर्यावरण पहलुओं पर सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें जी.ई.पी एवं इकोलॉजी एवं इकोनॉमी के संतुलन जैसे मुद्दों पर पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को निमंत्रण भी दिया। इस अवसर पर डॉ. शिवम जोशी भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य विकास और पर्यावरण में संतुलन बनाकर कार्य कर रहा है साथ ही विभिन्न ऐसे पहलुओं पर कार्य किया जा रहा है। जो इकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन बनाते हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड के जल संरक्षण, वन संपदाओं के संरक्षण में कार्य किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments