Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedसुदूरवर्ती क्षेत्र त्यूनी में 20 मार्च को बहुउद्देशीय शिविर की अध्यक्ष्ता करेंगे...

सुदूरवर्ती क्षेत्र त्यूनी में 20 मार्च को बहुउद्देशीय शिविर की अध्यक्ष्ता करेंगे डीएम

-एक ही छत के नीचे होंगे सभी विभाग, मौके पर ही पूर्ण की जाएंगी योजनाओं के आवेदन की ओपचारिकताएं

-19 एवं 20 मार्च को डीएम संग सभी अधिकारी त्यूनी चकराता करेंगे प्रवास

-अंतिम व्यक्ति को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करना ही सरकार का परम लक्ष्यः  जिलाधिकारी

देहरादून: सीएम की प्ररेणा से जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ‘‘जनपद देहरादून के ग्रामीण क्षेत्र एवं सुदूरवर्ती गांवों को प्राथमिकता के आधार पर सरकार  की जनकल्याणकारी  योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से त्यूनी में 20 मार्च को बहुउद्देशीय शिविर’’ का आयोजन किया जा रहा है। डीएम  सभी अधिकारियों के साथ क्षेत्रवासियों की समस्या के निस्तारण हेतु वृह्द्धस्तर पर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान वृहद्धस्तर पर बहुउ्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जहां पेंशन, स्वास्थ्य जांच विभिन्न प्रमाण पत्र आदि कार्य मौके पर ही निस्तारित किए जाएगें।

जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि बहुउद्देशीय शिविर में पूर्ण तैयारी के साथ प्रतिभाग करते हुए जनमानस को मौके पर ही सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं के आवेदन फार्म एवं योजनाओं के पूर्ण  विवरण के साथ पहुंचे विभाग, इस कार्य में किसी भी प्रकार के लापरवाही  क्षम्य नहीं होगी।

शासन की प्राथमिकता के अनुरूप सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने एवं जन समस्याओं का मौके पर निस्तारण किए जाने के उद्देश्य से बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है जहां एक ही छत के नीचे  सभी विभाग मौके पर ही पूर्ण करेंगे योजनाओं के आवेदन की सभी ओपचारिकताएं, स्वास्थ्य जांच से लेकर आयुष्मान कार्ड तक, पैंशन से लेकर, प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, और रोजगारपरक प्रशिक्षण तक सब एक ही स्थान पर।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments