Saturday, February 21, 2026
Homeअपराधअनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार एक गंभीर

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार एक गंभीर

देहरादून। देहरादून.मसूरी मार्ग पर शनिवार सुबह भट्टा गांव और मसूरी .देहरादून के बीच एक कार अचानक
अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरीण् कार में सवार 26 साल का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय
लोगों और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसारए घायल युवक की पहचान निहाल गुप्ता पुत्र सुभा गुप्ता निवासी रामपुर कलाए
सैनिक कॉलोनीए देहरादून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि निहाल सुबह करीब 8 बजे देहरादून से मसूरी की ओर जा रहा था। चाण गांव से ऊपर नाग मंदिर के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे से सीधे गहरी खाई
में जा गिरा।घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिसए स्थानीय निवासी और फायर सर्विस के जवान मौके पर पहुंचे। खाई में घायल अवस्था में पड़े युवक को  बाहर निकाला गया। इसके बाद 108 एंबुलेंस सेवा के जरिए घायल को मसूरी उप जिला चिकित्सालय भेजा गयाएजहां उसका उपचार चल रहा है। मसूरी कोतवाल देवेंद्र चौहान ने बताया कि युवक की हालत
फिलहाल स्थिर है और घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई हैण् पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments