Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedअनिल बलूनी ने चमोली जनपद में विकास को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री...

अनिल बलूनी ने चमोली जनपद में विकास को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री से की मुलाक़ात

अनिल बलूनी ने चमोली के सीमांत क्षेत्र में विकास के लिए केंद्र से की 543 करोड़ की योजनाओं की मांग

गढ़वाल के सीमांत गाँवों में विकास को मिलेगी नई धार, अनिल बलूनी की मांग पर अमित शाह ने दिया भरोसा

प्रस्ताव में सम्मिलित 66 सड़कों का होगा निर्माण

नई दिल्ली। गढ़वाल, उत्तराखंड से लोक सभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्रीअमित शाह से मुलाक़ात की और गढ़वाल के अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे चमोली जनपद के सीमांत क्षेत्र में कनेक्टिविटी एवं विकास योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए लगभग 543 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का प्रतिवेदन सौंपा। गृह मंत्री ने इस पर आश्वस्त करते हुए कहा कि गढ़वाल के सीमांत क्षेत्रों में विकास योजनाओं पर जल्द से जल्द निर्णय लेकर आगे बढ़ेंगे।

ढ़वाल सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीमांत गाँव को देश के पहले गाँव के नाम का दर्जा दिया है और वाइब्रेंट विलेज जैसी योजनायें बना कर बोर्डर विलेज में विकास को एक नया आयाम भी दिया है। उत्तराखंड से उनका सदैव ही विशेष लगाव रहा है। उनके विजन को जमीन पर उतारने के लिए हम सब कृत संकल्पित हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments