Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअवैध अतिक्रमण पर थम नहीं रहा जिला प्रशासन का प्रहार, दो स्थानों...

अवैध अतिक्रमण पर थम नहीं रहा जिला प्रशासन का प्रहार, दो स्थानों पर अतिक्रमण ध्वस्त

-सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण ध्वस्त, जिला प्रशासन का अतिक्रमण पर कड़ा प्रहार निरंतर जारी

देहरादून:  जिलाप्रशास ने नेहरू ग्राम स्थित सिंचाई विभाग की भूमि तथा राजपुर रोड में एनआईवीएच में अतिक्रमण कर किए गए निर्माण को हटा दिया है। नेहरू ग्राम में सिंचाई विभाग की नहर किनारे तथा एनआईवीएच भूमि पर अवैध निर्माण कर बनाई गई मजार को आज ध्वस्त कर दिया। जिला प्रशासन को दोनों ही स्थानों पर सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कर मजार बनी होने की शिकायत प्राप्त हो रही थीं।

इन मजार को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा जिला प्रशासन से आपत्ति दर्ज कराई गई थी, जिला प्रशासन ने नियत प्रक्रिया के अंतर्गत नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह एवं उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से उक्त अवैध ढांचे को ध्वस्त कर दिया।

इस दौरान सिंचाई, पुलिस के अधिकारी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments