Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअवैध गैस रिफिलिंग पर जिला प्रशासन सख्त, 34 सिलेंडर जब्त

अवैध गैस रिफिलिंग पर जिला प्रशासन सख्त, 34 सिलेंडर जब्त

–डीएम के निर्देश अवैध गैस रिफिलिंग की शिकायत पर जिला प्रशासन की छापेमारी

देहरादून: जिला प्रशासन को आमवाला में अवैधरूप से गैस सिलेंडर रिफिलिंग किये जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी, जिस पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिला पूर्ति अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद शिकायतों पूर्ति विभाग की टीम द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल के नेतृत्व में आमवाला अपरला एमबी होम निकट गंगा टावर तपोवन में छापेमारी की गई।

छापेमारी में 19 घरेलू सिलेंडर, 15 व्यसायिक तथा 2 गैस रिफिलिंग किट तथ 2 कपड़े बरामद हुए जिसे मौके पर ही सील कर दिया गया तथा 1 इलैक्ट्रानिक तराजू को जब्त कर लिया गया।

यह सब अवैध रूप से गैस रिफिलिंग आवश्यक वस्तु अधिनियम की सुसंगत धाराओं का उल्लंघन होना पाया गया है। जिला पूर्ति कार्यालय द्वारा सम्बन्धित के विरूद्ध थाना रायपुर में तहरीर दी गई है।

छापेमारी कार्यवाही के दौरान संयुक्त टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अजयपाल सिंह, पूर्ति निरीक्षण शशांक चौधरी व रजत नेगी, आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments