Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधऑपरेशन कालनेमि के चलते 10 फर्जी बाबा गिरफ्तार

ऑपरेशन कालनेमि के चलते 10 फर्जी बाबा गिरफ्तार

देहरादून: मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों पर देवभूमि उत्तराखंड में धर्म की आड़ पर लोगो की धार्मिक भावनाओं/आस्थाओं के साथ खिलवाड करने वाले छदम भेष धारियों के विरूद्ध “आपरेशन कालनेमि” अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने तथा लोगों की आस्था के साथ खिलवाड करने वाले ढोंगी बाबाओं के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं।

उक्त निर्देशों के क्रम में आज दिनांक: 30-07-25 को पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में साधु सतों, फकीरों के भेष में घूमते हुए लोगों को अपनी धार्मिक बातों में उलझाकर उन्हें बरगलाने तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने के नाम पर उनसे पैसों व अन्य सामान की मांग करने वाले 10 फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार ढोंगी बाबाओं में 07 गैर राज्य के रहने वाले हैं।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-

01- प्रमोद सिंह पुत्र मकरंद सिंह निवासी बैकुंठा सियाथू, थाना डोला, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश,
02- सोनी सिंह पत्नी प्रमोद सिंह निवासी उपरोक्त
03- अभय नाथ पुत्र होरी लाल निवासी ग्राम मलावा, थाना मलावा, हरदोई, उत्तर प्रदेश।
04- दिनेश कुमार दास पुत्र स्व० बैसाखी दास निवासी ग्राम भगवानपुर, थाना संहिता, जिला भागलपुर, बिहार।
05- संजय पुत्र श्री पालूराम निवासी गांव गढ़ सैनाई, थाना सेक्टर 13/17 पानीपत, जिला पानीपत, हरियाणा।
06- अनिल कुमार पुत्र संतलाल निवासी मोहल्ला हंसी तहसील हसी, जिला हिसार, हरियाणा।
07- एन० अजीत कुमार पुत्र एम० नागराजन निवासी बांगरपेट, थाना बांगरपेट कॉलर गोल्ड फील्ड, जिला कोलर, कर्नाटक,
08- अशोक कुमार पुत्र जगन निवासी गली नंबर 3 टर्नर रोड राम मंदिर, क्लेमेंट टाउन, देहरादून
09- बलवंत बाबा पुत्र सेवाशीष नि0- रोड़ी बेलवाला, हरिद्वार।
10- मयंक कुमार जोशी पुत्र हरीश चन्द्र जोशी निवासी: ग्राम छिना, धारानौला, अल्मोड़ा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments