Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकार्यों के प्रति लापरवाही के चलते मुख्य अभियन्ता, पीएमजीएसवाई की छुट्टी, मूल...

कार्यों के प्रति लापरवाही के चलते मुख्य अभियन्ता, पीएमजीएसवाई की छुट्टी, मूल विभाग वापसी के निर्देश

देहरादून: पीएमजीएसवाई के कार्यों में उदासीनता बरतने व बिना सूचना कार्यालय में अनुपस्थित रहने पर एस.एन.सिंह मुख्य अभियन्ता, पीएमजीएसवाई कुमायूॅ क्षेत्र अल्मोड़ा को उनके मूल सिंचाई विभाग को वापस किया गया है। सचिव ग्राम्य विकास के निर्देश पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी यू.आर.डी.ए हिमांशु खुराना ने आदेश जारी किया है। अग्रिम आदेशों तक अधीक्षण अभियंता पीएमजीएसवाई वृत्त ज्योलीकोट अपने कार्यों के साथ मुख्य अभियन्ता, पीएमजीएसवाई कुमायूॅ क्षेत्र का कार्यभार संभालेंगे।

मुख्य अभियन्ता, पीएमजीएसवाई कुमायूॅ क्षेत्र अल्मोड़ा द्वारा कार्यों की गुणवत्ता के सबंध में प्रभावी कदम नहीं उठाये जाने, पर्यवेक्षण की कमी, अधीनस्थ कार्मिकों पर प्रभावी नियंत्रण के अभाव और मुआवजा वितरण की कार्यवाही में धीमी प्रगति के कारण यह कार्रवाई की गई। वहीं प्रधानमत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत कुमायूॅ क्षेत्र के विभिन्न मोटर मार्गों की गुणवत्ता के सबंध में शिकायतें भी प्राप्त हो रही थी।

इसके अलावा दन्या आरा सल्पड़ मोटर मार्ग गुणवत्ता के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कदम नहीं उठाये जाने पर विनोद कुमार, अधीक्षण अभियंता, ज्ञानेश चंद्र उपाध्याय, प्रभारी अधिशासी अभियंता और के.एन सती सहायक अभियंता, पीएमजीएसवाई, सिंचाई खण्ड अल्मोड़ा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ‘‘एम.आर.एल 18 कसियालेख बुदिबाना सूपी’’ मोटर मार्ग गुणवत्ता के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कदम नहीं उठाये जाने पर मीना भट्ट अधिशासी अभियंता और संजय तिवारी, सहायक अभियंता, पीएमजीएसवाई लोनिवि खण्ड, काठगोदाम को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सभी को दो दिन के अन्दर जवाब देने के निर्देश दिए गये हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments