Monday, March 16, 2026
Homeअपराधगंगा में नहाते हुए युवक बहा,तलाश जारी

गंगा में नहाते हुए युवक बहा,तलाश जारी

हरिद्वार। बीती रात नहाते हुए एक युवक गंगा में बह गया। इसके पश्चात जलपुलिस ने युवक की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया किन्तु युवक का कुछ पता नही चल पाया। युवक की तलाश मे रेस्क्यू अभियान जारी है।
पुलिस के अनुसार गाजियाबाद निवासी उत्सव जौहरी शनिवार को अपने चार पांच दोस्तों के साथ हरिद्वार पहुंचे थे और रात के समय करीब ग्यारह बजे हरकी पैड़ी स्थित सुभाष घाट के पास तीरथ होटल के सामने गंगा में स्नान कर रहे थे। इस दौरान रेलिंग कूदते वो किसी पत्थर से टकरा गया। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव में बह गया। युवक छलांग लगाने के बाद पानी में ऊपर भी आया. इससे पहले कि युवक सम्भल पाता कि अचानक आगे बहता चला गया और गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया। हरकी पैड़ी चैकी इंचार्ज संजीत कंडारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक ने सुभाष घाट के पास बनी रेलिंग से गंगा में छलांग लगाई थी। आशंका है कि छलांग लगाते समय उसे चोट लगी होगी, जिससे वह संभल नहीं पाया और बह गया। उन्होंने बताया कि पुलिस, जल पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार गंगा में युवक की तलाश कर रही है। आसपास के घाटों पर भी सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments