Monday, April 20, 2026
Homeउत्तराखंडचंदन नगर कब्रिस्तान में हरित पहल, वृक्षारोपण कार्यक्रम में वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष...

चंदन नगर कब्रिस्तान में हरित पहल, वृक्षारोपण कार्यक्रम में वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष श्री शादाब शम्स ने लिया हिस्सा

पर्यावरण संरक्षण को लेकर चंदन नगर स्थित कब्रिस्तान (वक्फ संख्या 429) में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उत्तराखण्ड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में हरियाली बढ़ाना और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक वक्फ वित्तीय विकास निगम के महाप्रबंधक शाहिद शमी सिद्दीकी भी मौजूद रहे। अतिथियों ने कब्रिस्तान परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और आमजन से भी इस मुहिम में जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से कटहल के पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि तेजी से बदलते पर्यावरणीय हालात को देखते हुए वृक्षारोपण बेहद जरूरी हो गया है। पेड़ न केवल प्रदूषण को कम करते हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए भी अत्यंत उपयोगी हैं।

चंदन नगर कब्रिस्तान इंतजामिया कमेटी ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में कमेटी के सदस्य बबन, आरिफ, वसीम अहमद, शाहिद, शकील, इंतजार अहमद समेत अन्य लोग भी शामिल रहे।

स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और लोगों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों को जारी रखने की मांग की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments