Monday, October 26, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधचूना भटृा क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने से सनसनी

चूना भटृा क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने से सनसनी

देहरादून। रायपुर क्षेत्रांर्तगत चूना भटृा क्षेत्र में आज और अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने क्षेत्र में पड़े शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही रायपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी। चूना भटृा क्षेत्र में सुबह-शाम काफी आवाजाही रहती है इसलिए इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है। आसपास के घरों और दुकानों के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि कोई सुराग मिल सके। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जांच में लगी पुलिस टीम को निर्देश दिया है कि हर एंगल से जांच की जाए। मर्डर, आत्महत्या या किसी अन्य कारण की आशंका को नकारा नहीं जा रहा है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए हैं। मोबाइल लोकेशन डेटा और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले में पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि “हम इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर जांच रहे हैं। जल्द ही शव की पहचान हो जाएगी और सच्चाई सामने आएगी।” फिलहाल शव की पहचान के लिए फिंगरप्रिंट और डीएनए सैंपल लिए गए हैं। पुलिस ने आसपास के 2कृ3 किलोमीटर क्षेत्र में सर्च अभियान भी चलाया है ताकि कोई और सुराग मिल सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments