Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदून समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, स्कूलों में छुट्टी...

दून समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, स्कूलों में छुट्टी के आदेश

देहरादून: राजधानी देहरादून समेत राज्य के कई जिलों में 21 तारीख़ को भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश को देखते हुए राजधानी देहरादून के सभी स्कूलों में छुट्टी दे दी गई है। अपर जिलाधिकारी के द्वारा जारी पत्र में 21 तारीख़ को कक्षा 1 से 12 वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

राज्य के जनपदों देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत एवं ऊधम सिंह नगर जनपदों में कुछ स्थानों में भारी वर्षा तथा कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है साथ ही देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत एवं ऊधम सिंह नगर जनपदों में कुछ स्थानों में आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर/झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी. / घंटा) भारी वर्षा तथा कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments