Saturday, March 21, 2026
Homeअपराधदेर रात खाई में गिरी कार,एक की मौत,दो की हालत गंभीर

देर रात खाई में गिरी कार,एक की मौत,दो की हालत गंभीर

देहरादून। देर रात शिखर फाॅल के समीप एक कार के खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी वही दो लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस ने एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया तथा सभी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहंा घायलो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मसूरी रोड स्थित शिखरफाल के पास देर रात एक वाहन तेज गति में था और चालक संतुलन खो बैठा। वाहन सीधे सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अंधेरे और दुर्गम इलाके के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण रहा। टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और खाई में गिरे घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया। घायल युवक-युवती की पहचान भार्गव शर्मा (24), निवासी पंडितवाड़ी, देहरादून और दिशा रावल (24), निवासी प्रेमनगर, देहरादून के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं रेस्क्यू के दौरान पता चला कि वाहन में एक और युवक फंसा हुआ है, जो थार के नीचे चटृानों के बीच दबा हुआ था। इसके बाद एसडीआरएफ ने सघन सर्च अभियान चलाया और देहरादून से क्रेन मंगवाई गई। काफी मशक्कत के बाद टीम ने थार के नीचे दबे युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान मोहित, निवासी पिथौरागढ़ के रूप में हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments