Monday, November 2, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधमानवता शर्मसारः दो माह की बछिया से दुष्कर्म,आरोपी फरार

मानवता शर्मसारः दो माह की बछिया से दुष्कर्म,आरोपी फरार

लालकुआं: बिंदुखत्ता से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक ग्रामीण ने गौशाला में घुसकर दो महीने की बछिया के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया है, वही बछिया की हालत नाजुक बनी हुई है, घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है ग्रामीणों ने बिंदुखत्ता पुलिस चैकी में लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है।

बिंदुखत्ता संजय नगर प्रथम निवासी डिगर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा गया कि बुधवार की रात उनकी गौशाला से गायों के चीखने चिल्लाने की आवाज आई वह उठकर गौशाला में पहुंचे स्थानीय निवासी राजूराम गौशाला में था उन्होंने पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया। गौशाला में बछिया बेहोश पड़ी थी उसकी पेशाब वाली जगह पर खून बह रहा था।

तहरीर के मुताबिक आरोपी इससे पूर्व भी 15 दिन पहले पड़ोसी धन सिंह की गौशाला में बछिया के साथ दुष्कर्म करते हुए पकड़ा गया था, जिसे ग्रामीणों ने हिदायत करके छोड़ दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी की हरकतों से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने पुििलस को हस्ताक्षर युक्त तहरीर सौंपकर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments