Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

देहरादून। उत्तराखण्ड में 12 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा दलों को  ड्राफ्ट मतदाता सूची की साफ्ट कॉपी सौंपी गई। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2027 में सभी राजनैतिक दलों से सहयोग की अपील की। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी,सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस,बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी एवं सीपीआई (एम) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post navigation

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments