Monday, November 23, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डविधानसभा चुनाव-2027 में मतदान जागरूकता की जिम्मेदारी संभालेंगी रेक्सा दानू

विधानसभा चुनाव-2027 में मतदान जागरूकता की जिम्मेदारी संभालेंगी रेक्सा दानू

देहरादून। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। इसी क्रम में देहरादून की रेक्सा दानू को जनपद के ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए मतदान जागरूकता आइकॉन नामित किया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी की ओर से की गई इस पहल का उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय के मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना और उन्हें लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

नामित मतदान आइकॉन रेक्सा दानू अपने समुदाय के सदस्यों को मतदान के महत्व की जानकारी देंगी और अधिक से अधिक लोगों को मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेंगी। इसके साथ ही वह आम नागरिकों को भी अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा मतदान के दिन अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर पहुंचने का संदेश देंगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए नामित नोडल अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी जरूरी है। ट्रांसजेंडर समुदाय को मतदान जागरूकता अभियान से जोड़ना समावेशी और सहभागी लोकतंत्र की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से जनपद में श्कोई मतदाता न छूटे, प्रत्येक मतदाता मतदान करेश् का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

Post navigation

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments