Tuesday, November 3, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसड़क सुरक्षा के लिए धामी सरकार के ठोस कदम: जागरूकता अभियान के...

सड़क सुरक्षा के लिए धामी सरकार के ठोस कदम: जागरूकता अभियान के जरिए जन-भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी ने  कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक दौड़ में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है और पर्यावरण की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सड़क सुरक्षा को लेकर निरंतर अभियान चला रही है तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर विधायक  खजान दास,  सविता कपूर सहित परिवहन विभाग के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments