Friday, February 27, 2026
Homeअपराधसड़क हादसे में युवक युवती की दर्दनाक मौत

सड़क हादसे में युवक युवती की दर्दनाक मौत

रुद्रपुर। काशीपुर हाईवे पर बुधवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और युवती की दर्दनाक मौत हो गई।  पुलिस ने शब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर सवार युवक और युवती गदरपुर से अपने घर लौट रहे थे। तभी अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे पर बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों सवार उछलकर हाईवे किनारे जा गिरे।  हादसे की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवा 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। युवक-युवती की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और माहौल बेहद गमगीन हो गया।पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान खेड़ा कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय अजय पाल और शांति कॉलोनी निवासी रोली के रूप में हुई है। अजय पाल सिडकुल स्थित एक कंपनी में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह दोनों किसी जरूरी काम से बाइक से गदरपुर गए थे और देर शाम घर लौटते समय यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचे। उपनिरीक्षक प्रियांशु जोशी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments