Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसनातन धर्म मंदिर में गणपति का किया आह्वान

सनातन धर्म मंदिर में गणपति का किया आह्वान

देहरादून। सिद्ध पीठ श्री सनातन धर्म मंदिर युवा मंडल प्रेम नगर द्वारा गणेश उत्सव के मौके पर आयोजित गणेश जी की भजन संध्या आयोजित की गई। मेरे प्यारे गणपति मेरी विनती करो स्वीकार.., आओ आओ गणपति हमारे घर पधारो.. भजनों की धुन पर भक्त खूब झूमे। पुजारी कृष्ण प्रसाद ने गणपति पूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गणेश जी को विभिन्न पकवानों के भोग अर्पित किए। उपस्थित श्रद्धालु गणेश भजनों की धुन पर देर रात्रि तक जमकर झूमे। भजन संध्या समापन तक मंदिर में श्रद्धालुओं को भंडारा मिलता रहा। इस मौके पर मंदिर प्रधान सुभाष माकिन, जतिन तलवार, चेतन अरोड़ा, रवि भाटिया, करण ओबरॉय, अभिनव शर्मा, विनोद पंवार, अंश मल्होत्रा, विकी खन्ना, नीरू छिब्बर, अनीता मल्होत्रा, जगदीश गिरोटी, तरुण गोस्वामी, सुजल पुलकित, मयंक अंबर, गौतम शिवम, कृष्णा, पारस दक्ष मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments