Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने कुम्भ मेला 2027 के लिए 34 प्रमुख अवसंरचना कार्यों...

सीएम धामी ने कुम्भ मेला 2027 के लिए 34 प्रमुख अवसंरचना कार्यों का शिलान्यास किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए हरिद्वार पहुंचे और 34 प्रमुख अवसंरचना कार्याे का शिलान्यास किया।
शनिवार को यहां कुम्भ मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला 2027 के लिए राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत 34 प्रमुख अवसंरचना कार्यों का शिलान्यास किया। 234.55 करोड़ रूपये की लागत के इन स्थाई प्रवृत्ति के कार्यों का उद्देश्य कुंभ मेले के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के साथकृसाथ हरिद्वार शहर के दीर्घकालीन विकास को सुदृढ़ करना है। शिलान्यास किये गए कार्यों का सेक्टरवार सारांश निम्नानुसार घाट निर्माण एवं सिंचाई अवसंरचना के कुल 07 कार्य लागत 70.54 करोड रूपये, सड़क एवं परिवहन अवसंरचना के कुल 12 कार्य लागत 127.23 करोड़ रूपये, पेयजल एवं जल आपूर्ति अवसंरचना के कुल 09 कार्य लागत 18.11 करोड़ रूपये, श्रद्धालु सुविधाएँ एवं सहायक अवसंरचना के कुल 06 कार्य लागत 18.67 करोड रूपये स्वीकृत किये। मुख्यमंत्री द्वारा सीसीआर भवन में मेले की तैयारियों की समीक्षा को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक ली जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments