Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedसीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिए डीएम को निर्देश क्षेत्र की समस्या...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिए डीएम को निर्देश क्षेत्र की समस्या का करे, प्राथमिकता से निदान

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के त्यूणी हनोल भ्रमण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की समस्याओं को त्वरित निस्तारण करने हेतु दिए गए दिशा निर्देशन के अनुपालन में जिलाधिकारी सविन बंसल, ने आज त्यूणी में स्थानीय लोगों के साथ भ्रमण निरीक्षण कर समस्याओं के निदान हेतु विशेष चर्चा कर, त्यूणी हेलीपैड एवं क्षतिग्रस्त स्टेडियम को शीघ्र सुरक्षात्मक निर्माण कार्य हेतु युद्धस्तर पर कार्य कराने की बात कही, उन्होंने कहा कि अगले माह में त्यूणी में आयोजित बहुउद्देशिय शिविर का आयोजन किया जाएगा.इससे पहले यहां निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा।

उन्होंने उप जिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण जानकारी के साथ प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। कहां कि हेलीपैड स्टेडियम को भव्य स्वरूप देने हेतु शीघ्र ही यहां सुरक्षात्मक निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। जिसके लिए जिला योजना से धनराशि बजट का प्रावधान किया गया हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के त्यूणी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनमानस से प्राप्त समस्या/शिकायत का निस्तारण त्यूणी में आयोजित बहुद्देशीय शिविर के दौरान किया जाएगा। जिस हेतु उन्होंने उप जिलाधिकारी को प्राप्त आवेदनों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने कहा कि शीघ्र ही त्यूणी में रात्रि विश्राम पर पहुंचेंगे और बहुददेशिय शिविर का आयोजन किया जाएगा जहां जनमानस की समस्या को मौके पर निस्तारण किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments