Tuesday, November 3, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधहत्या के प्रयास में फ रार चल रहे दो सगे भाई गिरफ्तार

हत्या के प्रयास में फ रार चल रहे दो सगे भाई गिरफ्तार

हरिद्वार। भाई की हत्या के प्रयास में फरार चल रहे दो सगे भाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार भाई के ऊपर जान से मारने की नियत से हमला करने के सम्बन्ध में इमरान निवासी नरोजपुर लक्सर द्वारा बीती 20 फरवरी को कोतवाली लक्सर में तहरीर दी गयी थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीमो द्वारा लगातार दबिशें की जा रही थी लेकिन आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर थे। जिन्हे पुलिस ने एक सूचना के बाद बीती रात गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के नाम सावेज पुत्र मुज्जमिल व सुल्तान पुत्र मुज्जमिल निवासी नरोजपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार बताये जा रहे है। जिन्हेे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments