Tuesday, November 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहरिद्वार से 13 इंस्पेक्टरों के तबादले, एसएसपी ने दी नई जिम्मेदारी के...

हरिद्वार से 13 इंस्पेक्टरों के तबादले, एसएसपी ने दी नई जिम्मेदारी के लिए दी बधाई,

हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी ट्रांसफर आदेश के बाद हरिद्वार जिले में तैनात 13 इंस्पेक्टरों को नई तैनाती के लिए रवाना किया गया। रिलीव होने से पहले सोमवार को एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की ओर से कैंप कार्यालय में ट्रांसफर इंस्पेक्टरों के लिए विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ट्रांसफर इंस्पेक्टरों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विदाई कार्यक्रम में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर समेत जिले के विभिन्न पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। एसएसपी ने कहा कि, पुलिस सेवा में स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है। अधिकारियों ने हरिद्वार में अपने कार्यकाल के दौरान जो जिम्मेदारियां निभाईं, उनके लिए शुभकामनाएं देते हुए नई तैनाती में भी बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई।

ट्रांसफर के बाद निरीक्षक राम किशोर सकलानी को हरिद्वार से रुद्रप्रयाग, नरेंद्र सिंह बिष्ट को चमोली, मनीष उपाध्याय को टिहरी और मनोहर सिंह को देहरादून भेजा गया है। वहीं दिग्पाल कोहली और देवेंद्र सिंह रावत को उत्तरकाशी, जबकि शांति कुमार, कमल मोहन सिंह और कुंदन सिंह राणा को देहरादून स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा निरीक्षक गोविंद कुमार की नई तैनाती रुद्रप्रयाग, वीरेंद्र चंद्र रमोला की देहरादून, प्रदीप बिष्ट की टिहरी और जहांगीर अली की उत्तरकाशी में हुई है।

सभी निरीक्षकों को रिलीव किए जाने से पहले पुलिस अधिकारियों और सहकर्मियों ने शुभकामनाएं दीं। विदाई के दौरान स्थानांतरित निरीक्षकों ने भी पुलिस अधिकारियों का आभार जताते हुए नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने की बात कही।

ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार, निरीक्षक राम किशोर सकलानी- हरिद्वार से रुद्रप्रयाग, निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट- हरिद्वार से चमोली, निरीक्षक मनीष उपाध्याय- हरिद्वार से टिहरी, निरीक्षक मनोहर सिंह- हरिद्वार से देहरादून, निरीक्षक दिग्पाल कोहली- हरिद्वार से उत्तरकाशी, निरीक्षक शांति कुमार- हरिद्वार से देहरादून, निरीक्षक कमल मोहन सिंह- हरिद्वार से देहरादून, निरीक्षक गोविंद कुमार- हरिद्वार से रुद्रप्रयाग, निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत- हरिद्वार से उत्तरकाशी, निरीक्षक विरेंद्र चंद्र रमोला- हरिद्वार से देहरादून, निरीक्षक प्रदीप बिष्ट- हरिद्वार से टिहरी, निरीक्षक कुंदन सिंह राणा- हरिद्वार से देहरादून व निरीक्षक जहांगीर अली- हरिद्वार से उत्तरकाशी भेजा गया।

Post navigation

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments