Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डफाटो जोन में पर्यटकों के लिए दिनभर चलेंगी दस जिप्सियां

फाटो जोन में पर्यटकों के लिए दिनभर चलेंगी दस जिप्सियां

रामनगर (नैनीताल)। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो जोन में दिनभर दस जिप्सियां चलाने पर विचार चल रहा है। उसके बाद पतरामपुर में भी यह व्यवस्था लागू होगी। वन मंत्री ने फाटो जोन के निरीक्षण के दौरान डीएफओ को यह निर्देश दिए। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने शनिवार को तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो पर्यटन जोन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वन मंत्री ने ट्री हाउस की तारीफ की और पर्यटकों के लिए दिनभर दस जिप्सियां चलाने के लिए कहा। दस जिप्सियां पतरामपुर से भी चलाने के लिए कहा है। डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि डेढ़ साल पहले ही फाटो जोन की शुरुआत हुई थी। तब से लेकर अब तक फाटो जोन से विभाग ने आठ करोड़ का राजस्व कमाया है। ट्री हाउस में रहने वाले पर्यटकों को यहां की आबोहवा पसंद आ रही है। अब पर्यटकों के लिए दिनभर जिप्सियां चलाई जाएंगी ताकि पर्यटक दिनभर जंगल सफारी का लुत्फ उठा सकें। जल्द ही इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। फाटो जोन में दो और ट्री हाउस, गूर्जर हट बनाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments