Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआईआईएम का दसवां दीक्षांत समारोह आज

आईआईएम का दसवां दीक्षांत समारोह आज

काशीपुर। आईआईएम का 10वां दीक्षांत समारोह शनिवार को होगा। एनसीडीईएक्स ई-मार्केट्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मृगांक परांजपे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। दीक्षांत समारोह में 260 एमबीए, 58 एमबीए एनालिटिक्स, 25 ईएमबीए और नौ पीएचडी छात्रों सहित कुल 352 छात्र-छात्रों को उपाधी दी जाएगी। इसके अलावा परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को गोल्ड मेडल और मेरिट सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। समारोह की अध्यक्षता आईआईएम काशीपुर बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष संदीप सिंह करेंगे। समारोह में आईआईएम काशीपुर गवर्निंग बोर्ड के सभी सदस्य, फैकल्टी, उपाधि पाने वाले छात्र-छात्राएं और उनके माता-पिता, पूर्व छात्र, स्टाफ सदस्य और स्थानीय वरिष्ठ अधिकारी व अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम में उद्योग जगत की जानी-मानी हस्तियां प्रतिभाग करेंगी और अपना अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments